News

रानी के गणपति आश्रम में श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन महिलाओं की भीड़ रही


संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी शहर के गणपति आश्रम प्रताप बाजार में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन कृष्ण मुरारी महाराज ने कपिल चरित्र अनुसुइया चरित्र ध्रुव चरित्र सती चरित्र भरत चरित्र के साथ नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान के प्रति विश्वाश मजबूत हो तो भक्त भगवान को कही पर भी प्रकट कर सकता है

भाव और भक्ति से यदि भगवान को पुकारा जाए तो भगवान भी भक्त का साथ देते हैं भगवान को पाने के लिए निर्मल मन होना चाहिए होशियार तो वो खुद भी है हम होशियारी से अहम से भगवान की प्राप्ति करना चाहे तो वो सम्भव नही है एक बार उस पर पक्का भरोसा करके देखो तो सही वो सभी काम अपने आप कर देगा

जहाँ मन मे मैं की भावना आ जाती है तो भगवान पीछे हट जाते हैं जैसे रावण कंश ओर हिरण्यकश्यप ने अभिमान किया तो इन सभी का नाश ही हुआ अभिमान से भगवान को नही पाया जा सकता कृष्ण मुरारी महाराज ने कहा कि जीवन मे कुछ नियम बना कर चलो जीवन सार्थक होगा लगन तुमसे लगा बेठे जो होगा देखा जाएगा

भजन पर भक्त महिलाएं झूम के कथा का आनंद लिया कृष्ण मुरारी प्रेम परिवार के विपिन कच्छवाहा ने बताया कि कल गजेंद्र मोक्ष वामन अवतार राम जन्म के साथ कृष्ण जन्म एवं नंदउत्सव मनाया जाएगा

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button