News
रानी के धर्मवीर मैदान के पीछे वाली सड़क पर क्रॉस निर्माण कार्य शुरू किया

- रानी
रानी के मुख्य केनपुरा मार्ग पर धर्मवीर मैदान के पीछे वाली सड़क पर नाला बना हुआ था जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था आए दिन वाहन नाले में फंस जाते थे बाइक सवार का निकलना मुश्किल हो गया था बाइक सवार नीचे गिर जाते थे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था इस टूटे हुए नाले के कारण नालियों का पानी पूरी गली में भर आता था लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था आज रानी नगरपालिका उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद डालचंद चौहान व नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू ने क्रॉस का निर्माण शुरू करवाया कार्य शुरू करने पर राहगीरों ने राहत भरी सास ली इस मौके पर पार्षद सुनील बैरवा बिजोवा मंडल अध्यक्ष उत्तमसिंह राजपुरोहित धन्नाराम चौधरी ठेकेदार श्रवणसिंह मौके पर मौजूद रहे









