News

रानी चिकित्सालय में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग तेज़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

  •  रानी।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

  • IMG 20250805 WA0014

रानी नगर के राजकीय हिंगड़ चिकित्सालय में ट्रॉमा सेंटर खोलने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ में मंगलवार को चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के नाम उपखंड अधिकारी शिवा जोशी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि रानी उपखंड मुख्यालय होते हुए भी यहां ट्रॉमा सेंटर जैसी आवश्यक सुविधा नहीं है आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद पाली रेफर करना पड़ता है, जो रानी से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। कई बार समय पर उपचार न मिलने के कारण मरीज रास्ते में दम तोड़ देते हैं रानी चिकित्सालय के अंतर्गत लगभग 120 गांवों की आबादी आती है ऐसे में ट्रॉमा सेंटर का अभाव गंभीर चिंता का विषय है ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि चिकित्सालय के समीप पर्याप्त भूमि उपलब्ध है जहां ट्रॉमा सेंटर की स्थापना आसानी से की जा सकती है

ज्ञापन में ट्रॉमा सेंटर की मांग को जनहित से जुड़ा विषय बताते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की गई है साथ ही ज्ञापन की प्रतिलिपि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली जिला कलेक्टर पाली क्षेत्रीय विधायक केसाराम चौधरी सीएमएचओ पाली पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर सहित अन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है।

IMG 20250805 WA0011 IMG 20250805 WA0012

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन के साथ पार्षद कपूराराम प्रजापत मोहम्मद अकरम मुकेश बैरवा दीपाराम गर्ग पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीरुद्दीन चढ़वा समाजसेवी मदन सोलंकी बंजारा पूर्व पार्षद छोटू सिंह राजपुरोहित युवा नेता सुरेंद्र सिसोदिया पूर्व नगर अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़ प्रतापराम मीणा मांगीलाल रागी इश्तियाक अफरीदी सज्जन सिंह राजपुरोहित वरकाना प्रेमचंद बुनकर एडवोकेट गजेंद्र सिंह जिगर सोनी महिला ब्लॉक अध्यक्ष हुसैन बानो भैराराम बंजारा हाजी बाबू भाई कुरैशी नजीर भाई शेख यासीन भाई छिपा मोहनलाल देवड़ा अयूब मकरानी तुलसाराम मेघवाल सदीक खान ओटाराम मेघवाल रमेश कुमार राजाराम घांची विनोद राव भंवरलाल चौधरी सोम मराठा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button