रानी नगरपालिका कर्मचारी मनोहर सिंह राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त, नगरवासियों ने दी भावभीनी विदाई

रानी नगरपालिका के समर्पित एवं कर्मठ कर्मचारी मनोहर सिंह आज अपनी राजकीय सेवा से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में एक सादगीपूर्ण किंतु भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें नगर पालिका स्टाफ से लेकर जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने भाग लिया।
समारोह में नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगू ने मनोहर सिंह की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि, “मनोहर सिंह हमेशा हर कार्य में आगे बढ़कर योगदान देते रहे। विशेषकर कोरोना काल में उन्होंने निस्वार्थ भाव से जनसेवा की। उनका कार्यकाल नगरपालिका के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

विदाई समारोह के दौरान मनोहर सिंह को हार-मालाओं से लादकर सम्मानित किया गया, और समस्त स्टाफ ने संगीत और नृत्य के माध्यम से अपने भाव व्यक्त किए। खास बात यह रही कि अधिशाषी अधिकारी स्वयं सरकारी वाहन के चालक बनकर उन्हें उनके निवास तक छोड़ने गए।
इस भावुक अवसर पर नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
- प्रतिपक्ष नेता इलियास चढ़वा
- पार्षदगण: सुनील बैरवा, सीता बंजारा, जोधाराम कुमावत, अकरम खान, कपूराराम प्रजापत, रेखा माली
- भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत, वरिष्ठ नेता दिनेश जैन
- पूर्व कर्मचारी: गोविन्द लाल परमार, परसराम मेहरा, जोगेन्द्र सिंह, घीसूलाल लाल मीणा, सोहनलाल भंवर भाट

- नगरपालिका स्टाफ: एएनकेएम शर्मा, वरिष्ठ लिपिक धन्नाराम चौधरी, गोपाल सिंह परिहार, कनिष्ठ अभियंता निजामुद्दीन, बाबूलाल कुमावत, जितेन्द्र धारू, सुनील खीचड़, रतनलाल बंजारा, किशनलाल बंजारा, मांगू खा मकरानी, देवीसिंह राठौड़, तेजकरण मोबरसा, मुकेश दत्ता, कांतिलाल, मनीष कुमार
- जेसीबी चालक मनोज कुमार, ठेकेदार श्रवण सिंह, महावीर सिंह, मनोज अरोड़ा, शंभू सिंह राजपुरोहित
- पूर्व पार्षद छोटू सिंह राजपुरोहित, शेर खान मकरानी, इस्तियाक अहमद एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह परमार, मोहन सिंह, अशोक माली, लेखराज जोशी, सोहनलाल सैन, पवन मेवाड़ा, घीसूलाल चितारा, जमादार सुरेश आदिवाल, नारायण आदिवाल सहित समस्त सफाई कर्मचारीगण।
कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मनोहर सिंह के स्वस्थ, खुशहाल और सक्रिय जीवन की कामना की। यह विदाई समारोह रानी नगरपालिका के आत्मीय और सहयोगी वातावरण को दर्शाता है।












