रानी में पर्यावरण के नाम लगा हरियाली का संकल्प, एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में नीम के 50 पौधे चलती बरसात रोपे गए

- रानी
रानी 18 जुलाई मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान “हरियाळो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम” के तहत नगर पालिका रानी खुर्द द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
रानी 18 जुलाई मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान “हरियाळो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम” के तहत नगर पालिका रानी खुर्द द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन शाह पृथ्वीराज नवलाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे मैदान में चालू बरसात में किया गया इस अवसर पर नीम के 50 पौधे रोपे गए।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगू ने कहा कि
पर्यावरण के प्रति प्रेम की भावनाएं लोगों तक पहुँचाना हम सभी का कर्तव्य है वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं एक सामाजिक संकल्प है इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण को जनभागीता की प्रेरक पहल बताया ओर अधिकारी सुदर्शन जांगू ने कहा कि कार्यक्रम का उद्वेश्य जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध जन जागरूकता हरियाली को बढ़ावा देना और समाज में पर्यावरणीय चेतना का संचार करना रहा रानी कस्बे के यह आयोजन हरियालो राजस्थान अभियान की दिशा में एक सफल व प्रेरणादायक पहल साबित हुआ.
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़ उपाध्यक्ष डालचंद चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत पार्षद जोधाराम कुमावत कपूराराम प्रजापत मनीष मेहता दीपाराम गर्ग तथा विद्यालय प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे नगर पालिका कर्मचारियों में कृष्ण मुरारी शर्मा गोपाल सिंह परिहार मनोहर सिंह जितेंद्र कुमार धारू कांतिलाल तेज करण सहित नरेंद्र बुनकर नाजमिन नगर पालिका जमादार नारायण आदिवाल सुरेश आदिवाल व अन्य श्रमिक सफाई कर्मचारी भी उपस्थित रहेअन्य ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया