News

रामकिशोर आसलिया अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा तमिलनाडु प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

चेन्नई।  अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की प्रदेशसभा तमिलनाडु के चुनाव महासभा पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी मनमोहन शर्मा खंडेलवाल एवं राजेंद्र सिलग की देखरेख में सम्पन्न हुए जिसमें समाज बंधुओ ने सामाजिक एकता का परिचय देते हुए केवल रामकिशोर आसलिया का नामांकन भरा निर्धारित समय तक और किसी के नामांकन नही भरने पर चुनाव अधिकारी द्वारा आसलिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

राम किशोर आसलिया के निर्विरोध निर्वाचित होने पर चेन्नई समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ ने बधाई देते हुए कहा कि आज तमिलनाडु समाज परम्परा का एक और अध्याय जुड़ गया। यह निर्णय समाज की एकता, पारदर्शिता एवं सुदृढ़ संगठनात्मक व्यवस्था का स्पष्ट और सशक्त संदेश देता है।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

उन्होंने कहा कि नागोर जिले के मेड़ता के पास जारोड़ा गांव निवासी चम्पालाल के घर 28 दिसम्बर 1967 को जन्मे 58 वर्षीय रामकिशोर आसलिया मात्र 10 वी पास है लेकिन अपनी लगन और परिश्रम से उन्होंने चेन्नई में फर्नीचर इंपोर्ट एक्सपोर्ट चाईना में विशेष उपलब्धि अर्जित कर समाज सेवा को अपना ध्येय बनाया है । आपके इन्हीं सामाजिक कार्यों को देखते हुए चेन्नई के समाज बंधुओ ने आपको प्रदेश सभा का निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित किया है।

इस अवसर पर चेन्नई समाज अध्यक्ष कन्हैयालाल मांकड़ सचिव महेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष हीरालाल जोहड उपाध्यक्ष हमीराराम , सदस्य ओमप्रकाश आसलिया, ललित शर्मा, गणपतलाल, गौतम जोहड़, श्याम लदोया, राजू छड़िया, दिलीप इंद्रणिया सहित अनेक गणमान्य जन और समाजबंधु मोजूद रहे।
रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button