Breaking NewsReligious

रामनवमी महापर्व की तैयारियों में जुटा हिंदू युवा संगठन, रानी प्रताप बाजार में जोरदार अभियान

  • संवाददाता – भरत जीनगर, रानी स्टेशन
भरत जीनगर
रिपोर्टर

भरत जीनगर,  संवाददाता - रानी स्टेशन

callwebsite

रानी। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व श्रीराम नवमी के अवसर पर रानी नगर में हिंदू युवा संगठन द्वारा भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर के प्रताप बाजार एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में तैयारियों की धूम मची हुई है। संगठन के कार्यकर्ता पूरे उत्साह और जोश के साथ रामनवमी शोभायात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।

हिंदू युवा संगठन की ओर से व्यापारियों और आमजन को शोभायात्रा में आमंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ता दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों को पत्रिका एवं निमंत्रण पत्र देकर रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। रानी नगर के मुख्य प्रताप बाजार में होर्डिंग्स और बैनर्स के माध्यम से रामनवमी महोत्सव का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे नगरवासियों में उत्साह का संचार हो रहा है।

WhatsApp Image 2025 03 24 at 11.18.38 AM

इस दौरान रानी नगर के प्रमुख जनप्रतिनिधि भी इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रानी नगरपालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जयन्ति लाल वैष्णव, पार्षद ललित सोनी, मनीष मेहता, भरत बोरणा, रवि धोका और राहुल सोनी द्वारा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों से मिलकर रामनवमी आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष हंसमुख मेवाड़ा, किरण रांकावत, पवन मेवाड़ा, निलेश नागौरी और जयतिलाल जैन भी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रताप बाजार में जगह-जगह बैनर और होर्डिंग्स लगाकर आयोजन की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2025 03 24 at 11.22.34 AM

हिंदू युवा संगठन का उद्देश्य है कि इस वर्ष रामनवमी पर्व नगर में ऐतिहासिक रूप से मनाया जाए और अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में सहभागी बनें। नगर के हर गली, चौराहे और मुख्य मार्ग पर तैयारियों की गूंज सुनाई दे रही है।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें झांकियां, ध्वज यात्रा, भक्ति गीत और भजन शामिल होंगे। साथ ही नगरवासियों को शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म और संस्कृति का परिचय देने का आह्वान किया गया है।

रानी नगर में रामनवमी को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय होता जा रहा है और हिंदू युवा संगठन इस आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। राम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और हर कोई इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button