Short NewsBreaking News

गायत्री परिवार के 21 कुण्डीय महायज्ञ में शामिल हुईं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

यज्ञ-हवन पर्यावरण को स्वच्छ रखने और आध्यात्मिक ज्ञान एवं ध्यान का माध्यम - उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को विधाधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वीकेआई रोड़ नंबर 17 में सर्व हिंदू समाज और गायत्री परिवार के सौजन्य से आयोजित 21 कुण्डीय महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति, सुरक्षा और प्रगति के लिए प्रार्थना की।

189963 Image 847b9be9 a315 477d 8641 7e6a73369cc1

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर उनका हालचाल जाना और उन्हें इस आयोजन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होने कहा कि, यज्ञ-हवन पर्यावरण को स्वच्छ रखने और आध्यात्मिक ज्ञान एवं ध्यान का माध्यम हैं। हवन पूजा से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं।

यह औषधीय गुणों के कारण वातावरण में शुद्धता के लिए भी उपयोगी है। सामूहिक रूप से हवन किया जाना सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अध्यात्म से जुड़ी यह सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर धीरे-धीरे कम होती जा रही हैं, उसका भी हमें संरक्षण और संवर्धन करना चाहिए। यह हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है, इस तरह के प्रयास इस पहचान को और मजबूत करेंगे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button