News
रामा की उर्मिला भील का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना में चयन

Rinku Kumari
रामा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा उर्मिला भील पुत्री भंवरलाल का नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप योजना में चयन।
इस योजना में छात्रा को प्रति वर्ष कक्षा 12 तक 12000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।छात्रा ने कक्षा 8 में अध्ययनरत रहते प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया था जिसमें 30 जून 2025 को आए परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण घोषित हुई।

छात्रा की इस सफलता पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा, व्याख्याता ईश्वरदास मीना ,वरिष्ठ अध्यापक कौमुदी सोनगरा,पन्नाराम चौधरी,यशवंत सिंह सहित विद्यालय परिवार ने बधाई दी।












