PoliticsShort News
रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस ने राज्यपाल से मिल दही चूड़ा भोज का दिया निमंत्रण, आयोजन 15 जनवरी को

ANA/Arvind Verma
पटना। राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से राजभवन जाकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष रालोजपा पशुपति कुमार पारस मिले और आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर कौटिल्य नगर, विधायक कॉलोनी, पटना में आयोजित दही चूड़ा भोज के लिए आमंत्रित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस के संग रालोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज पासवान, युवा नेता यशराज पासवान, राष्ट्रीय महासचिव चंदन सिंह, प्रधान महासचिव केशव सिंह तथा दलित सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा भी मौजूद थे। सनद रहे, दही चूड़ा भोज के लिए बिहार के सभी राजनीतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों तथा विधान पार्षदों, समाज सेवियों और मीडिया कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है।
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.