रावणा राजपूत संस्थान राजस्थान में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन

- रिपोर्ट – जगदीश सिंह गहलोत
पुष्कर में आयोजित समाज की महत्वपूर्ण बैठक में श्री अखिल रावणा राजपूत संस्थान राजस्थान के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। बैठक में समाज के प्रतिनिधि मंडल एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री मुलसिंह गेहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि रणजीत सिंह सोडाला को लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है। वहीं, मुलसिंह गेहलोत को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही युवा नेतृत्व को मजबूत करते हुए सुधीर सिंह चौहान को युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनमें पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह भाटी, भूतपूर्व प्रदेश प्रवक्ता जगदीश सिंह गहलोत, भवानी सिंह पाली, नरपत सिंह सोलंकी, धन सिंह सोलंकी, भीम सिंह सिसोदिया, अमर सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह गहलोत और नरपत सिंह बड़गुर्जर सहित अनेक समाजबंधु शामिल रहे।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित टीम से समाज के हित में सक्रिय कार्य करने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।













