News

रोटरी ई क्लब पुणे द्वारा प्रोजेक्ट ग्रीन पीरियड्स के तहत बालिकाओं को ईको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन किट वितरित 

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सादड़ी। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरन सादड़ी में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व प्रधानाचार्य महेंद्र देवपाल के सानिध्य में प्रोजेक्ट ग्रीन पीरियड्स के तहत 125 इको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन किट का वितरण किया।

प्रधानाचार्य महेंद्र देवपाल ने बताया कि इस अवसर पर इतिहास व्याख्याता फूली कुमारी जाट ने यूज एंड थ्रो वाले सेनेटरी नेपकिन के उपयोग से पर्यावरण को होने वाले खतरे से आगाह किया तथा कहा कि हमें ईको फ्रेंडली प्रोजेक्ट ग्रीन पीरियड्स की प्रासंगिकता बताई। उन्होंने रोटरी ई क्लब पुणे के इस प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी। रजनी गोस्वामी व फूल कुमारी जाट ने सेनेटरी नेपकिन किट का उपयोग की जानकारी दी।इस अवसर पर संतोष संवशा व सुदेश भी उपस्थित रहीं।

उल्लेखनीय है कि रोटरी ई क्लब पुणे द्वारा अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली की पहल पर नगर के समस्त सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6-12 में व राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत1100 बालिकाओं को प्रोजेक्ट ग्रीन पीरियड्स के तहत ईको फ्रेंडली सेनेटरी नेपकिन किट उपलब्ध कराए जाएंगे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button