लाला टोला में आराध्य देव चित्रगुप्त महाराज की पूजा धूमधाम से संपन्न

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी टुंडी प्रखंड के कायस्थ समाज के लोगों ने कोलहर लाला टोला गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चित्रगुप्त महापरिवार के सभी सदस्य गण उपस्थित होकर उत्साह के साथ अपने आराध्य देव चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की। परंपरा के अनुसार सभी लोगों ने अपने वार्षिक लेखा-जोखा अपने आराध्य देव के समक्ष प्रस्तुत कर उनसे आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के तहत संध्या बेला में सभी लोगों के लिए सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया गया। सामूहिक भोजन के उपरांत समाज के कलाकारों के द्वारा रात्रि जागरण कार्यक्रम के तहत भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रणव शरण अमन सिन्हा प्रत्यूष सिन्हा अभिनव शरण मनीष सिन्हा रवि शंकर अभिनीत अक्षत अंश ईशान अर्पित राज तुषार रंजन अंकित सिन्हा हर्षित सिन्हा शुभम सिन्हा अविनाश शरण रितेश कुमार लाल बिशु सहाय आदि लोगों का सराहनीय योगदान रहा।













