News

वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ के असमय निधन पर शोक, श्रद्धांजलि अर्पित

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त नारायण बारेठ के असमय निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। विभिन्न सामाजिक व मीडिया संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

आरटीआई कार्यकर्ता एवं पूर्व पत्रकार देवी सिंह देवल ने बताया कि नारायण बारेठ का व्यक्तित्व अत्यंत सरल और अहंकार रहित था। वे स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते थे और हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखते थे। उनका असमय निधन पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति है।

नारायण बारेठ ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित मीडिया संस्था BBC में जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने नवभारत टाइम्स जैसे प्रमुख समाचार पत्र में भी कार्य किया और लेखन के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों को उठाया। सूचना आयुक्त के पद पर रहते हुए भी उन्होंने एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी अलग छाप छोड़ी।

उनके निधन पर अनेक गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि देने वालों में सी.डी. देवल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय चारण गढवी महासभा), ओंकार सिंह लखावत (अध्यक्ष, प्राचीन धरोहर संरक्षण समिति राजस्थान), सोहनदान चारण, अर्जुन देव चारण, भंवर सिंह सामोर, गजादान चारण, गजेंद्र सिंह कविया, शिक्षाविद सुभाष देवल, राजस्थानी साहित्यकार एवं लोककला मर्मज्ञ डी.एस. देवल, पूर्व शिक्षा अधिकारी भेरु सिंह चारण सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

सभी ने दिवंगत पत्रकार नारायण बारेठ को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button