News

विजयादशमी पर भामाशाह रांका ने सिलाई व कसीदा प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन कर सराहा

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

सादड़ी 12अक्टूबर।

विजयादशमी पर सेवा भारती द्वारा स्थानीय गोरो बास में चल रहे सिलाई व कसीदा प्रशिक्षण केन्द्र का भामाशाह देवराज राका ने अवलोकन कर सेवा भारती के सेवा कार्यों को सराहा। उन्होंने सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के लिए एक सिलाई मशीन हेतु सहयोग राशि भी प्रदान की।

सेवा भारती जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि सादड़ी निवासी भामाशाह देवराज लालचंद राका जिनका भिवंडी में व्यवसाय है ने सादड़ी आने पर सेवा भारती के सेवा प्रकल्प देखने की इच्छा व्यक्त की।

IMG 20241012 WA0011

इस पर सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी उन्हें गोरों का बास सादड़ी में सेवा भारती द्वारा चल रहे स्वर्गीय हीराचंद हिम्मत मल सिलाई व कसीदा प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन कराने लेकर गए जहां सेवा भारती के प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली ने उनका स्वागत किया तथा सेवा साहित्य भेंट कर सेवा भारती की गतिविधियों की जानकारी दी। भामाशाह देवराज राका सेवा भारती की गतिविधियों को जानकर बड़े प्रभावित हुए तथा हाथों हाथ एक सिलाई मशीन के लिए सहयोग राशि प्रदान की तथा भविष्य में और सहयोग का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर रांका ने प्रशिक्षु बालिकाओं को विजयादशमी के महत्व के बारे में बताया तथा सेवा भारती के इस केंद्र का अधिकाधिक लाभ उठाने को कहा। उन्होंने शिक्षिका करिश्मा व प्रशिक्षु बालिकाओं से भी बातचीत की तथा फीडबैक लिया।

उल्लेखनीय है कि सेवा भारती द्वारा नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय मानकर नगर में 4 बाल संस्कार केन्द्र 2 सिलाई केंद्र,2वैभवश्री,1कसीदा केंद्र ,1योग केंद्र व 1जलगृह का संचालन किया जा रहा है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button