News

विधानसभा के दो अधिकारीयों की सेवानिवृत्ति पर बोले विस अध्यक्ष देवनानी “ऐसी छवि बनाएं कि लोग याद करते रहें”

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • जयपुर, 28 नवम्बर।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अपने कर्म, व्यवहार, पहल, निष्ठा और ईमानदारी से ऐसी छवि बनाएं कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी लोग याद करते रहें।


देवनानी ने यह बात गुरूवार को यहां विधान सभा में सहायक सचिव सुरेश चन्द्र पारीक और जितेन्द्र सारवान के सेवानिवृत्ति पर आयोजित समारोह में कही। देवनानी ने दोनों अधिकारियों को माला व साफा पहनाकर व शॉल ओढाकर स्मृति चिन्ह भेंट किये।


विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को तनाव नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय से पहले और भाग्य से ज्यादा नहीं मिल सकता है। लम्बी अवधि की राज्य‍ सेवा की स्मृतियों को स्मरण करने का यह दिवस यादगार होता है। साथी कर्मियों और परिवारजन को मिलकर इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए।

देवनानी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद मानव सेवा का स्टार्टअप आरम्भ करें। जीवनभर सक्रिय बने रहने का प्रयास करें। अपने परिवारजन को विधानसभा, राजनैतिक आख्यान संग्रहालय और संविधान दीर्घा अवश्य दिखाएं। परिवारजन को भी यह महसूस होना चाहिए कि उनके परिवार का सदस्य राजस्थान विधानसभा जैसे गरिमामय स्थल पर काम कर रहा है। उनके लिए भी यह गौरव की बात होगी।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

इस अवसर पर विशिष्ट सचिव भारत भूषण शर्मा,  विशिष्ट स‍हायक के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, उप सचिव  संजीव शर्मा,  वित्तीय सलाहकार अपूर्व जोशी, अधिकारी संघ के अध्यक्ष लोकेश जैन और राजस्थान विधान सभा सहकारी साख समिति के अध्यक्ष रवि जैन सहित अन्य पदाधिकारीगण तथा विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button