News
विशाल वाहन रैली, गौ सेवा, सास्कृतिक कार्यक्रम, रक्तदान,प्रतिभा सम्मान,फल वितरण मुख्य आयोजन
भीलवाड़ा में 725 वी सेन जी महाराज जन्मोत्सव का आयोजन 25 को

- गुरलाँ/ भीलवाड़ा
सेन जी महाराज की 725वीं जयंति पर 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार को हरिशेवा धाम भीलवाड़ा में समस्त सेन समाज की उपस्थिति में कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।
आयोजक समस्त सेन समाज की सहयोगी संस्थान द्वारा आयोजित होगा
जयंती पर चरणबद्ध आयोजन
सेन युवा संगठन के विकास सेन ने बताया कि सेन जयंति पर विभिन्न स्थानों पर आयोजन होगा प्रातः 7:15 बजे गौसेवा महाराणा गौ उपचार केन्द्र सागानेर, 8 बजे फल वितरण महात्मा गांधी चिकित्सालय, 9 बजे प्रसाद भोग सेन जी महाराज मन्दिर, 10:15 विशाल वाहन रैली,दोपहर 12 बजे रक्त दान, 3: 15 प्रतिभा सम्मान समारोह, दोपहर 4:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांय 6:15 बजे सांयकाल प्रतिभोज का आयोजन होगा
सहयोगी संस्थान जो आयोजन में हिस्सा लेगी
राष्ट्रीय नाई महासभा, सेन समाज उद्योग व्यापार एवं सर्विस मण्डल ,सेन युवा एकता मंच ,जिला सेन समाज नवयुवक मण्डल ,सेन समाज सामूहिक विवाह समिति ,सेन समाज कल्याण संस्था गायत्री नगर ,सेन मित्र मण्डल आजाद नगर ,श्री सेन युवा संगठन ,सेन समाज सेवा समिति सुभाष नगर , माँ नारायणीधाम सेनसमाज,भीलवाड़ा