विश्वकर्मा पूजन दिवस पर जांगिड़ समाज ने हवन कर परम्परागत ओजारो का किया पूजन

पाली 17 सितम्बर
अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव, सेवा समिति संरक्षक भंवरलाल गुगरीयां के निर्देशन में बुधवार को सुबह विश्वकर्मा पूजन दिवस के अवसर पर शहर के वीर दुर्गादास नगर और प्यारा चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विधिवत हवन यज्ञ कर सृष्टि के प्रथम वैज्ञानिक एवं अविष्कारक भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं जांगिड़ समाज के लोग मौजूद रहे।
प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि वीर दुर्गादास नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में आचार्य हनुमान जांगिड़ द्वारा वैदिक यज्ञ करवाया गया। जिसमें समाज बंधुओं द्वारा आचमन, अंग स्पर्श, कर विराट विश्वकर्मा की स्तुति प्रार्थना की गई। पश्चात स्वास्तिक मंत्रों से सुख शांति की कामना करने के बाद विधिवत देव यज्ञ कर विश्वकर्मा जी को रिझाया गया। पश्चात यज्ञ स्वरूप प्रभों प्रार्थना करके सबके मानसिक बल एवं स्वास्थ्य कि कामना की गई। जिसमे समाज अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा, सचिव मधुसूदन बुढल, कोषाध्यक्ष पारसमल बुढ़ल, प्रचार मंत्री अमरचंद बुढल, उद्योगपति तुलसीराम दायमा, सुरेश किंजा मुख्य यजमान बने।

पश्चात समाज कार्यकारिणी पदाधिकारियों द्वारा परम्परागत ओजारों पर रोली बांधकर कुमकुम के टीके लगाकर स्वास्तिक वाचन मंत्रों से पूजन किया गया। यज्ञ हवन एवं पूजन कार्यक्रम में महिला मंडल की राजरानी देवी, तरूणा देवी, सुखिया देवी, नवयुवक मंडल से सुरेश इन्द्रानिया, केवल नागल, गंगाराम नागल, देवाराम जयपाल, गजेन्द्र किंजा, विजय ओसतवाल, बजरंग धामु, चेतन, कुशाल, दुर्गाराम सायल, जीवराज, चंद्रप्रकाश सहित कई समाज बंधुओ ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान कर पूजन लाभ प्राप्त किया। पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।











