News

विश्वविद्यालय की अनियमितताओं को लेकर ABVP ने कॉलेज में किया प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • भीलवाड़ा लूनिया टाईम्स न्यूज संवाददाता प्रभुलाल लोहार

भीलवाड़ा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, भीलवाड़ा में विश्वविद्यालय की कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा और विद्यार्थियों के हित में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

ABVP की प्रांत कार्य समिति सदस्य दीपा जाट ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी एकेडमिक कैलेंडर में प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा और परिणामों को लेकर लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से कई विद्यार्थियों को एक ही विषय में बार-बार 00 अंक दिए जा रहे हैं, जबकि वही विद्यार्थी अन्य विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं। इससे विद्यार्थियों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है और उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।

WhatsApp Image 2026 02 10 at 8.23.22 PM

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस के माध्यम से शिक्षा का व्यापारीकरण किया जा रहा है। परिषद की मांग है कि यदि किसी विद्यार्थी को उसके औसत अंकों से कम अंक मिलते हैं तो उसे री-वैल्यूएशन का अधिकार दिया जाए। साथ ही ₹1300 बैक परीक्षा फॉर्म शुल्क के नियम को समाप्त किया जाए, क्योंकि अधिक शुल्क के कारण कई विद्यार्थियों की पढ़ाई छूटने की स्थिति बन रही है।

ABVP कार्यकर्ताओं ने कॉपियों की जांच व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रोफेसरों द्वारा नहीं कराया जा रहा है। परिषद ने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान चंद्रवीर सिंह, लविश जीनगर, पुष्पेंद्र आचार्य, विट्ठल, तनुश्री, कृष्ण आचार्य, तनीषा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button