News

विश्व का प्रथम सत्याग्रह आत्मोसर्ग आउवा में 281 शहीदों को श्रृद्धांजलि देकर याद किया जाएगा

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

शुक्रवार 3 अप्रेल को समारोह को लेकर तैयारियां पूरी प्राचीन धरोहर संरक्षण समिति के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त औंकार सिंह लखावत व अखिल भारतीय चारण गढवी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी डी देवल सहित अनेक कवि साहित्यकार लेखक शिक्षाविद प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे विश्व का प्रथम सत्याग्रह उद्यान कामेश्वर महादेव मंदिर आउवा में शुक्रवार 3 अप्रेल को 281 सत्याग्रह आत्मोसर्ग के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर याद किया जाएगा सामाजिक कार्यकर्ता देवी सिंह देवल कूपडावास ने बताया कि सवत 1643 में तत्कालीन जोधपुर के महाराजा जिसे मोटा राजा भी कहते उदय सिंह के खिलाफ जोधपुर के चारण समाज के तत्कालीन जागीरदारों लोगों ने आउवा कामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मारवाड़ रियासत में जागीरी जप्त करने के खिलाफ आंदोलन किया इसी आंदोलन का नाम आउवा का सत्याग्रह आंदोलन था व जोधपुर के महाराजा को सत्याग्रह आत्मोसर्ग द्वारा संदेश दिया गया.

WhatsApp Image 2026 04 02 at 5.42.49 PM WhatsApp Image 2026 04 02 at 5.42.49 PM 1 WhatsApp Image 2026 04 02 at 5.42.51 PM WhatsApp Image 2026 04 02 at 5.42.51 PM 1 WhatsApp Image 2026 04 02 at 5.42.56 PM WhatsApp Image 2026 04 02 at 5.42.57 PM WhatsApp Image 2026 04 02 at 5.42.58 PM

इस समारोह में चारण समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे कविताओं के माध्यम से हुतात्मायों को तिलांजलि दी जाएगी अखा बारहठ जगा खिडीया दूरसा आढा खंगार रत्नू गोविन्द दमामी सहित 44 खिडीया 17 रत्नू 35 रोहडीया सहित 281 चारण समाज के लोगों ने आउवा मे जीवन की आहुति दी सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज सेवी देवी सिंह देवल कूपडावास ने बताया कि विश्व का प्रथम सत्याग्रह आत्मोसर्ग आउवा सिरमौर है इससे प्रेरणा लेकर महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आन्दोलन किया था इसे विश्व पटल पर लाने की आवश्यकता है आऊवा सत्याग्रह समारोह समिति के अध्यक्ष सवाई सिंह मेहडू व सचिव सुखदेव सिंह खिडीया सहित पूरी टीम समारोह की तैयारियां में लगी हुई है अध्यक्ष मेहडू व सचिव खिडीया ने बताया कि इस बार भोजन प्रसादी गणेश दान बीठु पुत्र प्रभु दान बीठू सीथल की तरफ से रहेगी आऊवा सत्याग्रह आत्मोसर्ग श्रद्धांजली समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button