News
वृक्षारोपण कर भाजपा ने किया वन एवं पर्यावरण अभियान का शुभारंभ

- नोहर।
पवित्र श्रावण मास के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
यह कार्यक्रम गुरु पूजन के पश्चात भारत माता आश्रम के सामने आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं संतों ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महंत रामनाथ अवधूत, भाजपा राजस्थान के वन एवं पर्यावरण अभियान के जिला संयोजक काशी राम गोदारा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, महामंत्री प्रद्युम्न व्यास, उपाध्यक्ष ओम सुथार, महामंत्री श्रवण रैगर, सुरेंद्र सिंवर, ओम प्रकाश स्वामी, आर्यन स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जनजागृति फैलाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देना है।