News

शकुंतला रमेश बंबोरी की स्मृति मे निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 5 सितंबर को

युथ फोरम का आयोजन - पढ़ने के चश्मे फ़्री

  • भायंदर

  • IMG 20250805 WA0014

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच जाएगी व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया जायेगा।

शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर सेवाएं देगा।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग हैं।शिविर सादड़ी- (राणकपुर),हाल भायंदर निवासी अ.सौ. शकुंतला रमेश बंबोरी की स्मृति मे आयोजित किया गया है।
फोरम के महासचिव अतुल गोयल व सूरजप्रकाश सांडेसर ने बताया की शिविर शुक्रवार 5 सितंबर को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स, श्री भटेवा पार्षवनाथ मंदिर के पास होगा। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 पर संपर्क करें।

WhatsApp Image 2025 08 22 at 4.47.43 PM 1 WhatsApp Image 2025 08 22 at 4.47.43 PM

सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता,राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी),गुरु प्रेम मिशन,गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह),अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा,शताब्दी गौरव,लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर (दिलीप सुंदेशा),राजेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर अग्रवाल सपना राकेशजी चोपड़ा (सांडेराव,वर्ली), रचना अमितजी परमार (सेवाड़ी,पुना) परिवार हैं।मीडिया पार्टनर शताब्दी गौरव,जैन परंपरा, उज्ज्वल भारत समाचार व सूरजप्रकाश हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button