
शहीदों की याद में पाली में उमड़ा जनसैलाब
मशाल जुलूस ने जगाई देशभक्ति की अलख
-
कैंसर पीड़िता ने एक लाख रूपये शिव महापुराण कथा मे समर्पित किएAugust 24, 2025
पाली | 23 मार्च | रिपोर्ट: घेवरचन्द आर्य
शहीद दिवस के अवसर पर पाली शहर में आर्य समाज, महिला आर्य समाज और आर्य वीर दल के तत्वावधान में एक भव्य मशाल जुलूस निकाला गया। इस आयोजन ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
जुलूस का नेतृत्व आर्य समाज प्रधान मगाराम आर्य, मंत्री विजयराज आर्य, संरक्षक धनराज आर्य, अध्यक्ष दिलीप परिहार तथा महिला आर्य समाज की संरक्षक सीमा परिहार, प्रधान अंकिता सिरवी और उप प्रधान निर्मला मेवाड़ा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलन से हुई। जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी और उद्यमी उगमराज सांड की उपस्थिति में जुलूस को रवाना किया गया।

गूंजे देशभक्ति के नारे
“भगत सिंह अमर रहे”, “शहीदों का बलिदान अमर रहे”, “हम बदलेंगे जग बदलेगा”,
“सत्य को ग्रहण करो, असत्य को छोड़ दो” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा।
जुलूस शहीद स्मारक से शुरू होकर गांधी मूर्ति, भेरू घाट, सोमनाथ, सूरज पोल और अम्बेडकर सर्कल होते हुए पुनः अपने समापन स्थल पर पहुंचा।
जुलूस के दौरान विभिन्न व्यापार मंडलों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बच्चों को आइसक्रीम, चॉकलेट और बिस्कुट वितरित किए गए, जिससे माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया।
इस आयोजन ने न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि दी, बल्कि शहरवासियों में देशप्रेम, एकता और जागरूकता का संदेश भी दिया।












