शिबू सोरेन के 81वें जन्मदिन पर टुण्डी में उत्सव, गरीबों को बांटे कंबल

टुण्डी। टुण्डी के दूबराजपुर स्थित शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत टुण्डी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने गुरूजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर तीन दर्जन महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किए गए और केक काटकर इस ऐतिहासिक दिन को मनाया गया।
गुरूजी के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए गुरूजी की संघर्षपूर्ण जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि टुण्डी उनकी कर्मभूमि रही है और गुरूजी के सम्मान में यहां उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना की गई है।
असहायों को कंबल वितरित
डिग्री कॉलेज प्रांगण में आयोजित समारोह में टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय और अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से बुजुर्गों एवं असहायों के बीच दर्जनों कंबल वितरित किए।
विशिष्ट अतिथि एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित
कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौरांग भारद्वाज, इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्यामसुंदर पाण्डेय, झामुमो नेता फूलचंद किस्कू, कामेश्वर प्रसाद सिंह, एजाज़ अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में गुरूजी के योगदान और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए जन्मदिन को यादगार बनाया गया।
Fantastic beat I would like to apprentice while you amend your web site how could i subscribe for a blog site The account helped me a acceptable deal I had been a little bit acquainted of this your broadcast offered bright clear conceptSABA303