शिवसेना पार्टी में पुनः जिला प्रमुख बने लाला राम गाड़री

- प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा शिवसेना जयपुर के राज्य प्रमुख प्रहलाद सिंह पालड़ी ने लाला राम गाडरी को एक बार फिर से शिवसेना भीलवाड़ा जिला प्रमुख के पद पर नियुक्त किया है ये निर्णय लाला राम की संगठन के प्रति उनकी निष्ठा ईमानदारी और उनकी सेवाएं को देखते हुए लिया गया लालाराम गाडरी इस पद पर पूर्व में भी कार्य कर चुके है और संगठन के लिए महत्वपूर्ण योगदान की भूमिका निभाई है और यह पुननियुक्ति शिवसेना में उनके मजबूत कद ओर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में उनके प्रति भरोसे को दर्शाती हैं इस मौके पर लालाराम गाडरी का संगठन के कार्यकर्ता द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ माला पहना कर व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया इस अवसर पर देवेंद्र वैष्णव संदीप पुरोहित सम्पत सुथार गोपाल राव बलवीर सिंह ब्रह्मपुरी संपत हाड़ा जोरावर सिंह हाड़ा छोटू गाडरी रतन लाल जाट छोटू सुथार रतन सिंह राठौड़ ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।







