News

श्री बम्बई श्रीमाली ब्राह्मण गोड़वाड़ सेवा मंडल, मुंबई की नई कमेटी की पहली AGM की घोषणा

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

मुंबई (ललित दवे) श्री बम्बई श्रीमाली ब्राह्मण गोड़वाड़ सेवा मंडल, मुंबई की नई कमेटी की पहली वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन 7 सितंबर 2025, रविवार को किया जाएगा। यह सभा संस्था के कार्यालय — शॉप नंबर 3, मंगल कुंज, कार्टर रोड नंबर 4, बोरीवली (पूर्व), मुंबई — में रखी गई है।

संस्था के सचिव अरविंद अचलेश्वरजी ओझा ने बताया कि AGM की सूचना समाज के सभी ग्रुप्स में व्हाट्सऐप द्वारा प्रेषित कर दी गई है।


AGM में मुख्य एजेंडे

इस वार्षिक आम सभा में निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और विचार-विमर्श होगा:

  1. संस्था कार्यालय बिल्डिंग का रीडवलपमेंट
  2. ट्रस्टी चयन प्रक्रिया पर चर्चा
  3. पिछली कमेटियों (2012 के बाद) की चेंज रिपोर्ट चैरिटी रजिस्ट्रार में सबमिट करने हेतु एडवोकेट नियुक्ति
  4. वित्तीय वर्ष 2024-25 की बैलेंस शीट और फाइनेंसियल रिपोर्ट पर चर्चा
  5. आगामी वर्ष के लिए ऑडिटर नियुक्ति
  6. पिछली कमेटी से उनके डेढ़ साल के कार्यकाल में किए गए प्रोग्राम का ब्यौरा लेना
  7. विशेष आम सभा (SGM) के निर्णय पर पुनर्विचार
  8. अध्यक्ष की सहमति से सदस्यों द्वारा दिए गए अन्य सुझावों पर विचार

महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी सदस्य AGM की मर्यादा और समय सीमा का ध्यान रखें।
  • केवल एजेंडा अनुसार विषयों पर ही चर्चा करें।
  • सभा का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

📌 स्थान: सेवा मंडल कार्यालय, बोरीवली (पूर्व), मुंबई
📌 तारीख: 7 सितंबर 2025
📌 समय: सुबह 11 बजे

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button