News
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बाली तहसील अध्यक्ष बने कुलदीप सिंह दहिया

राकेश चौहान, बाली
बाली. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एकीकृत राजपूत युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला शेखावत, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री योगेंद्र सिंह कटार, प्रदेश अध्यक्ष उजागर सिंह डाबला से प्राप्त आदेशानुसार बाली नगर के कुलदीप सिंह दहिया को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के बाली तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इसको लेकर करणी सेना में हर्ष व्याप्त है। पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में खुशी है।
नवनियुक्त बाली तहसील अध्यक्ष दहिया ने बताया कि वे मां करणी देवी के आशीर्वाद से इस पद की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। संगठन की मजबूती में अपना पूर्ण योगदान देंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।











