News
श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने श्री माधव गौउपचार केन्द्र मे गौ सेवा की

- गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र में श्री श्याम मित्र मंडल गुलाबपुरा एवम् समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा उपचार केंद्र का अवलोकन कर सभी पीड़ित गौवंश को लापसी का भोग लगाया गया।

उपचार केंद्र कमेटी द्वारा सभी भक्तों का तिलक दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया इस दौरान रामपाल साहू, राहुल काबरा, राहुल चौरडिया, अमित सोमानी, कैलाश लड्ढा, कमल तोषनीवाल,राघव मूंदड़ा,बाबूलाल लड्ढा,गौरव राठी सहित माहेश्वरी महिला मंडल की नारी शक्ति कांता सोमानी, नेहा सोमानी, अंजलि नुवाल,वंदना लड्ढा,सरोज गंगड़, मीनाक्षी राठी, प्रीति शारदा सहित भक्तजन उपस्थित रहे।













