संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के महादेव नगर उन्देड़ा में 156.61 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण



जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत महादेव नगर उन्देड़ा में 156.61 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए 21 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के समग्र विकास को समर्पित एक ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है।
मंत्री पटेल ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए बजट में 53 हजार 978 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रावधान किया गया है, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में दो गुना से अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछली सरकार की तुलना में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 41.39 प्रतिशत बढ़ा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण में वर्ष 2029 तक 28 लाख से अधिक पात्र परिवारों को आवास निर्माण हेतु अनुदान दिया जाएगा। साथ ही पंचगौरव योजना के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
-
सेवा भारती डीडवाना द्वारा नावां नगर के बाल संस्कार केंद्र पर दरिया वितरणSeptember 27, 2025
-
पाली शहर में कुत्तों का आतंक चरम पर, नगर निगम के खिलाफ फूटा जनआक्रोशFebruary 10, 2026
-
रानी गणपति मंदिर में श्रावण लहरिया महोत्सव का आयोजनAugust 3, 2025
श्री पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से पेरी अर्बन क्षेत्रों के 6 हजार 245 गांवों में चरणबद्ध तरीके से पेयजल आपूर्ति कार्य करवाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ब्याजमुक्त अल्पकालीन फसली ऋण वितरण योजना के अंतर्गत 800 करोड़ रुपये का ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा।











