
- मुंबई भायंदर
मुंबई भायंदर निवासी विक्रम बी. राठौड़ ने श्री सज्जनराज मोहनराज रांका को पंचम मंच बाली का पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। सर्वसम्मति से लिए गए इस निर्णय में उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता को अहम माना गया।

अब उनके नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन होगा जो संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगी। रांका वर्तमान में बाली गोशाला का कार्यभार संभाल रहे हैं और बाली जैन मित्र मंडल मुंबई के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। लुनिया टाइम्स की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।














