सड़क बनी मौत का जाल प्रशासनिक उदासीनता से कोलीवाड़ा रोड पर बढ़ता खतरा

- रिपोर्टर – पुखराज कुमावत सुमेरपुर
पुलिस का डर सड़क पर बिखरी बजरी, प्रशासन बना मूकदर्शक
कोलीवाड़ा रोड पर हादसों का खुला न्योता, दूसरे दिन भी नहीं हटाई गई बजरी
राहगीरों की जान जोखिम में, जिम्मेदार विभाग बेलगाम
कोलीवाड़ा रोड पर सड़क किनारे और बीचोंबीच बिखरी बजरी अब पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।
सड़क पर फैली बजरी को हटाने के लिए पुलिस का डर तो दिखाया गया, लेकिन हकीकत यह है कि दूसरे दिन भी बजरी जस की तस पड़ी रही।
जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे रहे।
-
श्री शेत्रुंजय गिरिराज की नव्वाणु यात्रा व बारह गाउ छ’रि पालक संघयात्राDecember 15, 2025
-
सामाजिक कुरितियां एवं समाज सुधार का नाम भीमदेव शिल्पाचार्यNovember 15, 2024
हर गुजरने वाला जान जोखिम में डालने को मजबूर
स्थानीय लोगों का कहना है कि बजरी फैलने के बाद मौके पर केवल औपचारिकता निभाई गई।
न तो बजरी हटाई गई और न ही सड़क को सुरक्षित किया गया।
परिणामस्वरूप दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए यह सड़क हादसों का जाल बन चुकी है।
कोलीवाड़ा रोड पर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
बजरी के कारण बाइक और स्कूटी सवारों के फिसलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
कई बार वाहन अनियंत्रित होकर गिरते-गिरते बचे हैं।

प्रशासन की लापरवाही उजागर
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि यदि यही स्थिति किसी बड़े हादसे में बदल जाती,
तो जिम्मेदारी तय करने वाला कोई नहीं होता।
सवाल यह भी है कि बिना सुरक्षा इंतजाम और अनुमति के सड़क पर बजरी कैसे डाली गई,
और इसकी निगरानी करने वाले अधिकारी कहां थे?
केवल चेतावनी, कार्रवाई शून्य
लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल चेतावनी देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है।
न जुर्माना, न जब्ती, न ही तत्काल सुधार कार्य।
ऐसे में बजरी डालने वालों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।
जनता में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
- सड़क से तुरंत बजरी हटाई जाए
- जिम्मेदार ठेकेदार व संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई हो
- भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर सख्त दंड तय किया जाए
लोगों का साफ कहना है कि यदि किसी की जान जाती है,
तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस और संबंधित प्रशासन की होगी।
अब देखना यह है कि प्रशासन नींद से जागता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।
उपखंड प्रशासन का ध्यान आकर्षित, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई
इस मामले को लेकर उपखंड प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बाद भी दूसरे दिन तक सड़क से बजरी नहीं हटाई गई।
इससे साफ है कि चेतावनी और वास्तविक कार्रवाई के बीच बड़ा अंतर है।
© 2026 स्थानीय समाचार सेवा | जनहित में जारी











