Religious

सभी समस्याओं का समाधान हैं भक्तामर स्तोत्र: डॉ मंजू जैन

  • मुंबई

दीपक जैन


जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

भक्तामर स्तोत्र जैन धर्म में एक अत्यधिक पवित्र और महत्वपूर्ण स्तोत्र है।यह आचार्य मानतुंगजी द्वारा रचित है और इसके 48 श्लोक प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान को समर्पित हैं। आपके हर समस्या का इसमें निचोड़ हैं और इसका पाठ करने से कई लाभ होते हैं।

IMG 20250421 WA0082

उपरोक्त विचार भक्तामर को विश्व स्तर पर पहुंचानेवाली अंतर्राष्ट्रीय हीलर डॉ मंजू जैन ने।मुंबई के पाटकर हाल में पर्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित भक्तामर महामहोत्सव में व्यक्त किये।उन्होंने कहा भक्तामर स्तोत्र के कई लाभ है, जैसे आध्यात्मिक विकास जिससे आत्मा की शुद्धि के साथ मन शांत होता है और सुख की अनुभूति होती है।उन्होंने कहा कि इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,तथा स्वास्थ्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।उन्होंने भक्तामर के 48 स्तोत्र के बारे में विस्तार से बताया व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए अनुभवों को साझा किया।

समारोह का उद्घाटन महाराष्ट्र के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा,व पूर्व न्यायाधीश कमल किशोर तातेड़ ने किया।कार्यक्रम में किलर जीन्स के किरण जैन, मंजू लोढ़ा,गुणवंती रांका आई को सम्मानित किया गया।हीलर डॉ अनीश जैन जो कि गर्भ संस्कार के प्रणेता व डॉ सोनल जायसवाल ने भी इसके बारे में विस्तार से बताया। भाव भक्ति पूर्ण भक्तांमर के गीतों से संगीतकार बाहुबली व हीरा जैन ने कार्यक्रम को भक्तिमय बनाया।नवकारसी व प्रभावना का लाभ रेखा कांतिलाल शाह ने लिया।फाउंडेशन की संस्थापिका ममता सुराणा ने संस्था के कार्यक्रमों की जानकारी दी।संचालन सीए अंकिता सुराणा ने किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button