शाहपुरा न्यूजNews

समेलिया खाल में कार बही, चालक लापता, एक की जान बची

मूलचंद पेसवानी
जिला संवाददाता

मूलचंद पेसवानी वरिष्ठ पत्रकार, जिला संवाददाता - शाहपुरा / भीलवाड़ा 

callwebsite


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी


WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

शाहपुरा से 10 किमी की दूरी पर आसींद रोड पर समेलिया खाल के तेज बहाव में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। समेलिया खाल पर अधिक पानी बहने के कारण एक कार बह गई।

हादसे में कार चालक लापता हो गया जबकि एक युवक कांच तोड़कर बाहर निकलने में सफल रहा और पेड़ की मदद से खुद को सुरक्षित कर पाया।

कार में सवार दो युवक जासोरिया ग्राम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तेज बहाव व भारी बारिश के चलते कार समेलिया खाल में फंस गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीण युवक को सुरक्षित बाहर निकालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

मौके पर पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। दोनों युवक की स्थिति के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

एसडीआरएफ टीम बचाव कार्य में लगी हुई है ताकि घायल या फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। एक युवक ने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की और पास में खड़े पेड़ के सहारे खुद को बचा लिया। वहीं, चालक की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button