समेलिया गांव में वित्तीय साक्षरता सप्ताह कैंप आयोजित | RBI निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम

समेलिया गांव में वित्तीय साक्षरता सप्ताह कैंप आयोजित
भारतीय रिजर्व बैंक के आदेशानुसार ग्राम समेलिया में वित्तीय साक्षरता केंद्र शाहपुरा की ओर से वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में क्रिसिल फाउंडेशन से एरिया मैनेजर कृतेश कुमार, सेंटर मैनेजर गायत्री शर्मा तथा भारतीय स्टेट बैंक से असिस्टेंट मैनेजर हर्ष मेहता, बीसी शांति लाल एवं किशन गोपाल धाकड़ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लगभग 55-60 महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर वित्तीय विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
सेंटर मैनेजर गायत्री शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को KYC, CKYC एवं म्यूल अकाउंट (दूसरे के खाते का दुरुपयोग) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता उपयोग के लिए नहीं देना चाहिए। यदि खाते का गलत उपयोग होता है या उसमें अवैध लेन-देन पाया जाता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी खाताधारक की होगी और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बैंक खाते का उपयोग स्वयं करें तथा किसी भी प्रकार के लोभ-लालच में न आएं। साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) सहित अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
कैंप के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता का संदेश दिया गया।














