सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्रामीण हो रहें हैं लाभान्वित – मथुरा प्रसाद महतो

- टुण्डी
झारखंड सरकार का पांचवीं संस्करण के तहत् चलाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार इन दिनों बहुत ही कारगर साबित हो रहा है साथ ही इस तरह की शिविरों से ग्रामीण काफ़ी लाभान्वित हो रहे हैं उक्त बातें आज़ शुक्रवार को झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पहले दिन की शिविर जो पश्चिमी टुंडी के जीतपुर पंचायत सचिवालय में उद्घाटन के दौरान कहा।

सर्वप्रथम उन्होंने शिविर में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और तथा शिविर में आए लाभूकों को अपने हाथों से पेंशन स्वीकृति पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड,ऋण स्वीकृति पत्र,जाति आवासीय आय एवं जन्म प्रमाणपत्र, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर वितरण के अलावा स्वयं सहायता समूह को चेक तथा परिचय पत्रों का वितरण किया। मौके पर टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, मुखिया इन्द्रलाल बास्की, पंचायत समिति सदस्य प्रियंका देवी, फुलचंद किस्कू,बी पी आर ओ बबलेश शाह,करमचंद तुरी, मोहम्मद शहाबुद्दीन, अशोक महतो समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।














