News

कीक सिंह बिरोलिया बने भाजपा सेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष 

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

बाली।   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार व पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी तथा सेवाड़ी मंडल अध्यक्ष मोहन लाल चौधरी के नेतृत्व में एडवोकेट कीक सिंह बिरोलिया को सेवाड़ी मंडल के उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया।बिरोलिया को उपाध्यक्ष का दायित्व देने से भाजपा कार्यकर्ता बाली व बिरोलिया क्षेत्र में खुशी की लहर है।

IMG 20250725 WA0007
कीक सिंह बिरोलिया

कीक सिंह बिरोलिया ने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहकर सुख दुख के साथी रहेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलवाने में सहयोग करेंगे साथ ही भाजपा को अधिक से अधिक मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।

बिरोलिया को मित्रगण जितेंद्र सिंह बिरोलिया, नरपतसिंह सांखला, श्रवण सिंह देवड़ा, एडवोकेट रताराम राठौड़, अर्जुन सिंह चौहान, जगदीश बेडल, मोहन देवासी व अन्य समाज बंधुओं ने सोशल मीडिया व फोन पर बधाईया देकर खुशी जाहिर की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button