News
सरदार नगर में भादवी बीज पर रामदेव जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई

- बनेड़ा
बनेड़ा क्षेत्र के सरदार नगर गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव भादवी बीज बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के बेवाण के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा बाबा रामदेव मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार और गाडरी मोहल्ला से होती हुई गांव के तालाब तक पहुंची।

तालाब पर बेवाण सहित बाबा की मूर्तियों का स्नान कराया गया और पाल पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा कुम्हार मोहल्ला और जोशी मोहल्ला होते हुए पुनः बाबा रामदेव मंदिर पर पहुंची।
इस शोभायात्रा में समस्त बैरवा समाज के बंधु एवं ग्रामवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।















