Education & CareerVIDHYA BHARATI NEWS
सरस्वती विद्या मंदिर में भजन-गीतों से गुंजा मंच, प्रतिभागियों का सम्मान

सरस्वती विद्या मंदिर में आज दिनांक 4 दिसंबर 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कई भैयाओं ने मंच पर भजन और गीत प्रस्तुत किए।
- भैया दिक्षित ने दो भजन गाए, जिनसे पूरे विद्यालय का वातावरण आनंदमय और शांतिमय हो गया।
- भैया राहुल ने एक भजन प्रस्तुत किया, जिसे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सराहा।
- इसके अलावा अन्य भैयाओं ने भी एक-एक गीत गाकर कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मनोहर लाल जी सोलंकी ने मंच पर प्रस्तुतिकरण देने वाले सभी चार प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक रंग में रंगा रहा।











