सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय 39 वीं वाहिनी गदनियाँ में 10 वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सम्पन्न

विश्वजीत गगनमिश्रा।
लखीमपुर-खीरी। दशवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का आयोजन सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय 39 वीं वाहिनी गदनियाँ में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी लखीमपुर खीरी डा0 सुमंत कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कड़िया डांगा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक सिंह जादौन ने जवानों को संबोधित करते हुये आयुर्वेद दिवस मनाने की महत्ता, आयुर्वेद के मूल भूत सिद्धांत, दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार, विहार एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिये आयुर्वेदोक्त जीवन शैली के बारे में जानकारी देते हुये और पृथ्वी एवं जनकल्याण की शपथ भी दिलवाई गई।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद को विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिये भारत सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है, आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार अब हर साल 23 सितंबर को “आयुर्वेद दिवस” मनाया जायेगा, जिससे आयुर्वेद को वैश्विक पहचान मिलेगी, उन्होंने इस पहल को सफल बनाने और आयुर्वेद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
तत्पश्चात दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री द्वारा बृहद ” प्रकृति परीक्षण अभियान” के शेष जवानों का प्रकृति परीक्षण भी किया गया।
कार्यक्रम में सचिन कुमार डिप्टी कमांडेंट, साहिल ढल सहायक उपनिरीक्षक फार्मासिस्ट के साथ बटालियन के जवान उपस्थित रहे।













