News

सादड़ी में गूंजे देशभक्ति के नारे, सरस्वती विद्या मंदिर ने निकाली सिंदूर शक्ति रैली

सिंदूर शक्ति ऑपरेशन रैली — सरस्वती विद्या मंदिर, सादड़ी द्वारा आयोजित देशभक्ति से ओतप्रोत आयोजन


सादड़ी। नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष्य में एक विशाल सिंदूर शक्ति तिरंगा रैली एवं मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यालय के सहायक प्रधानाचार्य भैराराम परिहार के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

IMG 20250525 WA0003

यह रैली प्रातः 8:00 बजे शक्ति माता मंदिर मैदान से प्रारंभ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली में प्रतिभागियों द्वारा “सिंदूर विजय भारत की पहचान”, “भारत की सेना भारत की शान”, “भारतीय सेना अमर रहे” जैसे जोशीले देशभक्ति नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों जैसे आखरिया चौराहा, चौहानों का बंगला, मालियों का बास, खाड़िया का बास से होती हुई नगर पालिका कार्यालय, बस स्टैंड पहुंची। यहां सभी प्रतिभागियों द्वारा एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति का परिचय दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती अरुणा ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार एवं भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत आतंकवादियों और उनके ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया। इस अभियान में सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह जैसी भारतीय वीरांगनाओं ने नेतृत्व करते हुए सिंदूर की कीमत और भारतीय नारी शक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया।

IMG 20250525 WA0004

उन्होंने यह भी बताया कि आतंकवादियों ने आम नागरिकों की हत्या धर्म पूछकर की थी, लेकिन हमारी सेना ने उन्हें उनके कर्मों के अनुसार जवाब दिया और देश की रक्षा सुनिश्चित की।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से हरि सिंह राजपुरोहित, देवाराम परमार, ओम प्रकाश शर्मा, जीवराज माली, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी सुरेश पुरी गोस्वामी शामिल थे।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति के सदस्य, पूर्व छात्र, मातृ भारती सदस्याएं, आचार्यगण, एवं भैया-बहन कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

यह आयोजन नगर में देशभक्ति, एकता एवं सैन्य बल के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button