News

सादड़ी: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शिला फलकम् स्थापना, पंच प्रण शपथ, वसुधावंदन, वीरों का वंदन, ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

गोडवाड़ की आवाज

स्थानीय शीतला माता नाडी परिसर में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गणेश राम बावरी, नगरपालिका उपाध्यक्ष हीराराम जाट, अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित, शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली तथा छगनलाल भाटी के सानिध्य में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत शिलाफलकम् स्थापना के बाद मुट्ठी भर माटी के साथ पंच प्रण शपथ ली गई। शपथ के बाद माटी को कलश में एकत्रित किया गया जिसे आगे जिला स्तरीय कार्यक्रम में भेजा जाएगा।

शीतला माता अमृत सरोवर के पास पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप सोनी, शंकरलाल भाटी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुरेश पुरी गोस्वामी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मीणा, पूर्व वकील मंडल अध्यक्ष एडवोकेट हीरसिंह राजपुरोहित तथा परशुराम महादेव कुंड धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट मदनलाल लोहार समेत उपस्थित प्रबुद्ध जनों के करकमलों से 75पौधों का पौधरोपण किया गया। तत्पश्चात वीरों के वंदन के तहत सादड़ी के स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी दी गई तथा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गणेश लोहार के पुत्र एडवोकेट मदनलाल लोहार का नगरपालिका प्रशासन द्वारा साफा शाल माला श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया।

इस अवसर पर माता महाकाली गौशाला समिति के अध्यक्ष मांगीलाल घांची, मनोहर सुथार, धन्नाराम बावरी, प्रधानाचार्य महेंद्र देवपाल, कनिष्ठ अभियंता जयेश पालीवाल, सफाई निरीक्षक नरेंद्र हर्ष, राकेश, मदनलाल देवासी, कैलाश बोहरा, विक्रम समेत नगर के प्रबुद्ध जन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 9अगस्त से 30 अगस्त तक नगर, ब्लाक, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button