News
सिसैया के पास हुआ दर्द नाक सड़क हादसा मौके पर हुई मौत

विश्वजीत मिश्रा।
- लखीमपुर खीरी।
धौरहरा थाना क्षेत्र के सिसैया चौराहे के पास स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर एक यात्री की बस से कुचलकर मौत हो गई। बस में डीजल भरते समय यह हादसा हुआ, जिसके बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, ‘महाराज’ नामक एक बस नानपारा से यात्रियों को लेकर हरियाणा जा रही थी। सिसैया चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर इंडियन पेट्रोल पंप पर बस में डीजल भरा जा रहा था। इसी दौरान एक यात्री बस से उतरकर बाथरूम गया।
बाथरूम से लौटने के बाद यात्री ने बस में दोबारा चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। यात्री की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सिसैया चौराहे के पास गुरुवार को 4:00 की घटना है
हादसे के तुरंत बाद बस चालक अपनी बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।











