News

सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन द्वारा शहीदों को नमन कर दी गई श्रद्धांजलि।

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

लूनिया टाइम्स न्यूज।
दीपक पाण्डेय टुण्डी।

टुण्डी: सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन सोमवार को पंचरूखी मार्केट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के दौरान सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन ने उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए कहा कि 23 मार्च 1931को शहीद-ए-आजम भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी गई थी जिसकी याद में हम सभी भारतवासियों ने हर बर्ष यह दिवस उनके याद में मनाते आ रहे हैं। आगे हुसैन ने कहा कि शहीद दिवस का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना शहीदों के बलिदान को याद करना और समाज में एकता को मजबूत करना है। इसके बाद सी आई डी सीनियर ऑफिसर जाहिद हुसैन इलाजरत वरिष्ठ कांग्रेस नेता इनायत कलीम के ज्येष्ठ पुत्र असद कलीम का कुशलक्षेम जाना और अतिशीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं अल्लाह ताला से किया। वही एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जहां आयोजकों ने नारों एवं फुल मालाओं से भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात जाहिद हुसैन साहब एवं यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नईम अंसारी ने बारी बारी से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया ओर पहली बेटिंग करते हुए खेल का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए दिल खोलकर ईनामों की घोषणा कर डाली जिससे पूरा मैदान खुशी की लहर से झुम उठा। इसके बाद बांसजोडि़या निवासी रजाउदीन अंसारी जो लिवर रोग से ग्रस्त हैं उसे मिलकर आर्थिक सहयोग किया और बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाने की सलाह दी। इसके अलावा पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुर्तज अंसारी के बांसजोडि़या स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित ईद मिलन समारोह में शरीक हुए और मुबारक वाद देते हुए विभिन्न व्यंजनों का लूफ्त उठाया।मौके पर मुख्य रूप से सी आई डी सीनियर ऑफिसर मोहम्मद जाहिद हुसैन,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नईम अंसारी,सी एम सी अध्यक्ष मोहम्मद शमीम अंसारी,एस एम सी अध्यक्ष मोहम्मद अहमद हुसैन,असद कलीम, पूर्व पंसस सदस्य मुर्तज अंसारी,परेश चन्द्र बाउरी, मोहम्मद यासीन अंसारी, मोहम्मद शरीफ शाह,शशिधर गोप, दिलीप सिंह, सौरभ बाउरी,गौरव बाउरी, तारकनाथ दास,सुजल कुमार मंडल, श्याम कुमार पाण्डेय, इमामुद्दीन अंसारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button