सेन समाज देगा कलेक्टर, एसपी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन

- गुरलां
चित्तौड़गढ़ सांवलिया जी प्राकट्य स्थल पर आयोजित भजन संध्या में अमर्यादित,अश्लील , फुहड़ता के नृत्य पर रोक लगाने के लिए स्टेज पर गए सेन समाज के व्यक्ति से मारपीट व गाली गलौज करने पर सेन समाज ने विरोध जताया इस संबंध समाज के आम मेवाड़ सेन समाज चारों चौखला अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने कहा कि श्री सांवलिया जी के प्राकट्य स्थल भादसोड़ा में देव ज़लजुलनी ग्यारस के उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में अमर्यादित ,फूहड़ , अश्लील नृत्य को बंद करवाने के लिए विश्व हिंदू परिषद निंबाहेड़ा जिलाध्यक्ष ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पूर्व विभाग प्रचार प्रमुख चित्तौड़गढ़ और राष्ट्रीय नाई महासभा प्रदेश महासचिव राजस्थान , श्री प्यार चंद सेन निवासी भादसोड़ा मंच पर गए वहां उनके साथ धक्का मुक्की ,मारपीट गली गलौज, की गई एक ऐसा शख्स जिसने हिम्मत करके हिन्दू धर्म, समाज,सनातन धर्म,संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ रहा है।उसके साथ देव दरबार में इसी घटना होना शर्म की बात है ।

इस घटना में दोषियों को अति शीघ्र गिरफ्तार कर के सख्त कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए जिले के समस्त सेन समाज के समाज बंधुओं ओर समाज के सभी संगठन दिनांक 8/9/2025 सोमवार को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्री चौराहा चित्तौड़गढ़ पर एकत्रित होकर जिलाधीश महोदय, पुलिस अधीक्षक साहब, मुख्यमंत्री जी राजस्थान के नाम ज्ञापन दिया जाएगा । इसमें आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारने का कष्ट करे
ज्ञापन में समाज की कार्यकारिणी संस्था है हिस्सा लेगी
आम मेवाड़ चारों चौखला मातृकुंडिया, सेन समाज जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय नाई महासभा एवं समस्त चौखला कमेटियां चित्तौड़गढ़ ,सेन क्षोरकार वेलफेयर सोसाइटी चित्तौड़ गढ़















