Education & CareerLocal News

सेवा भारती और वेलिंगटन इंग्लिश एकेडमी सादड़ी ने तुलसी पूजन दिवस मनाया

सादड़ी। सेवा भारती के नेतृत्व में वेलिंगटन इंग्लिश एकेडमी के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ तुलसी पूजन दिवस मनाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति में तुलसी के महत्व को समझाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका निकिता रावल के द्वारा विद्यालय के प्रांगण में तुलसी के पौधों की स्थापना और विधिवत पूजन से हुई। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाया, दीप जलाया और तुलसी माता की आरती उतारी। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने अपने घरों में अभिभावकों के सानिध्य में तुलसी पूजन संपादित किया। इस अवसर पर सेवा भारती के सदस्यों ने तुलसी के औषधीय, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला।

WhatsApp Image 2024 12 25 at 5.43.41 PM WhatsApp Image 2024 12 25 at 5.43.42 PM WhatsApp Image 2024 12 25 at 5.48.06 PM 1 WhatsApp Image 2024 12 25 at 5.48.06 PM

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रावल ने अपने संबोधन में कहा कि तुलसी न केवल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को संदेश दिया कि हर घर में तुलसी का पौधा होना चाहिए, क्योंकि यह वातावरण को शुद्ध करता है और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को तुलसी के पौधे भेंट किए गए, ताकि वे अपने घर में इसकी देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकें। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपनी भागीदारी को सराहा और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में सहायक होते हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button