Education & CareerLocal NewsShort News
सेवा भारती के बाल संस्कार केन्द्रों पर रक्षा बंधन उत्सव मनाया

- सादड़ी
सेवा भारती द्वारा संचालित सादड़ी नगर के सभी चार बाल संस्कार केन्द्रों पर आज रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया तथा देश धर्म संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।
सेवा भारती जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार ने बताया कि सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली व जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी के निर्देशन में मेघवालों का बड़ा बास, अंबेडकर नगर,मीणों का अरट तथा रेतरला बस्ती में संचालित बाल संस्कार केन्द्रों में प्रकल्प शिक्षिकाओं ने देश धर्म संस्कृति जल जंगल जमीन पर्यावरण देश के मानबिंदुओं बहन बेटियों के शील की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। तत्पश्चात बालसंस्कार केंद्र की बहनों ने भैयाओं की कलाई पर राखी बांधी।इस अवसर पर अभिभावक भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती समिति द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के भाव से नगर में 4बाल संस्कार केन्द्र,3सिलाई केंद्र,1 जल गृह ,1 योग केंद्र तथा 2वैभवश्री संचालित हो रही है।