सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न

सादड़ी। स्थानीय मीणो का अरट पर सेवा भारती समिति द्वारा श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई के सौजन्य से संचालित बाल संस्कार केन्द्र का वार्षिकोत्सव प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली व प्रधानाध्यापक लहरी राम मीना के सानिध्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
सेवा भारती के जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि भारत माता व सरस्वती माता की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलन के बाद प्रकल्प शिक्षिका तरुणा मीना के निर्देशन में बाल संस्कार केन्द्र के भैया बहनों ने सुंदर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मनमुग्ध कर दिया।
विजय सिंह माली ने शिक्षा के साथ संस्कार को महत्वपूर्ण बताया तथा सेवा भारती के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई की भी भूरि भूरि प्रशंसा की जिन्होंने इस संस्कार केन्द्र के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माली बाल संस्कार केन्द्र के भैया बहनों को पारितोषिक दिए। वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक लहरी राम मीना ने की।
इस अवसर पर दिलीप मीना, रमेश कुमार, बाबूलाल मीना, विनोद कुमार, भगवान लाल समेत कई अभिभावक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री मूलचंद ताराचंद पुनमिया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई सादड़ी के सौजन्य से सेवा भारती समिति नगर में 3बाल संस्कार केंद्रों का संचालन कर रही है।