News

स्कूटी योजना बंद कर उसकी राशि दिव्यांगों को देने का आश्वासन

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call


स्कूटी योजना बंद कर उसकी राशि दिव्यांगों को देने का आश्वासन।

पाली – रविवार को जेतारण प्रवास पर आये सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत से दिव्यांग सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपाध्यक्ष बुद्धाराम पन्नूसा सोजत के नैतृत्व जेतारण में भेंटकर दिव्यांगों की गंभीर समस्याओं से अवगत करवाया। जिसमें बताया कि दिव्यांग स्कूटी योजना और दिव्यांग आरक्षण योजना का लाभ समर्थ और प्रभावशाली लोग फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर दिव्यांग जनों के अधिकारो पर डाका डाल रहे हैं। जिससे वास्तविक अधिकार रखने वाले गरीब दिव्यांग जनों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। इसलिए यह योजना बंद कर इस योजना के मंद में व्यय की जा रही करोड़ों रुपए की राशि दिव्यांग जनों की पेंशन बढ़ाने में की जावे।

मंत्री महोदय ने प्रतिनिधि मण्डल की मांग को ध्यान से सुनकर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि स्कुटी योजना बंद कर इसके मंद में व्यय की जा रही राशि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर सम्मान रूप से वितरण की जायेगी जिससे हर दिव्यांग को इसका लाभ मिल सकेगा। मंत्री गहलोत ने कहां कि सरकार दिव्यांग जनों के साथ है। हम और आप सब मिलकर दिव्यांग जनों को स्वावलंबन और समाज का मुख्य अंग बनाकर विकसित भारत के रूप में सहयोग करेंगे। सरकारी नोकरी में दिव्यांग कोटा 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का आश्वासन दिया है। इसपर दिव्यांग सेवा समिति पाली की और मंत्री गहलोत का पुष्पमाला पहनाकर बहुमान कर आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बुद्धाराम पन्नूसा सोजत, सोजत ब्लाक अध्यक्ष हेमन्त कुमार मेघवाल गुडा श्यामा, रोहट ब्लाक अध्यक्ष बीजाराम पटेल सोनाई लाखा, लक्ष्मण सिंह कुंडावास, ओमप्रकाश बिट्टू, सरीफ खान इन्द्रा की ढाणी, वागाराम देवासी सज्जनपुरा सहित कई जने मौजूद रहे।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button