Education & CareerShort News

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगरपालिका के तत्वावधान में पीएमश्री बालिका विद्यालय में हुई स्वच्छता स्पोर्ट्स की गतिविधियां

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
  • सादड़ी 25सितंबर।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगरपालिका सादड़ी के तत्वावधान में स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में स्पोर्ट्स गतिविधियां आयोजित की गई।

स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी सुनील विश्नोई ने बताया कि पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्राचार्य स्नेहलता गोस्वामी के सानिध्य में स्पोर्ट्स गतिविधियों के तहत कबड्डी तथा एथलेटिक्स गतिविधियों का आयोजन हुआ जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा स्वच्छता को अपना स्वभाव व अपना संस्कार बनाने का संकल्प लिया। कन्हैयालाल, प्रकाश कुमार शिशोदिया, सुशीला सोनी, मनीषा ओझा, मधु गोस्वामी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। स्पोर्ट्स गतिविधियों में प्रथम रही बालिकाओं को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2024 09 25 at 14.09.06 1

इस अवसर पर रमेश कुमार वछेटा, गजेन्द्र सिंह समेत समस्त विद्यालय स्टाफ व नगरपालिका के सफाई निरीक्षक राकेश माली, सफाई मित्र विक्रम कंडारा ,बादल परमार तथा फिनिश सोसाइटी के शंकर गुर्जर ने स्पोर्ट्स गतिविधियों की व्यवस्था की।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से प्रारंभ होकर 2अक्टूबर तक चलेगा। 2अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button