NewsShort News

स्व. अश्वनी चाचाण स्मृति छठा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

नोहर

स्थानीय चाचाण धर्मशाला ने रविवार को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित स्व.अश्वनी चाचाण की पुण्यतिथि पर रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया।

IMG 20240303 WA0036

कार्यक्रम के प्रारंभ भारत माता आश्रम के महन्त योगी रामनाथ अवधूत ब्राह्मण सँस्कृत महा विद्यालय के प्राचार्य सुधीर शास्त्री, विनोद गुप्ता, राहुल चाचाण आदर्श विद्यामंदिर के अध्यक्ष विनोद चाचाण भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा एवं जगदीश शर्मा ने विधिपूर्वक मंत्रोच्चार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में जिला ब्लड बैंक द्वारा 116 यूनिट रक्तसंग्रह हुआ। सभी रक्त दाताओं को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र एवम उपहार प्रदान किये गए।

इस कार्यक्रम में भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक काशी राम गोदारा, नगर मण्डल अध्यक्ष शेलेन्द्र वर्मा, प्रदुमन व्यास,डॉ मोनिका गुप्ता, महेंद्र मिश्रा, महेंद्र प्रताप शर्मा, रामकुमार सिंह राठौड़, राकेश हिसारिया, हनुमान प्रसाद व्यास, के एल मित्रका, किशन चाचाण, बजरंग स्वामी, डॉ हरीश गुप्ता, अमित ढूढानी , ओम सुथार सुभाष स्वामी, धर्मपाल मान, सूरज पेंटर, ओम प्रकाश स्वामी एवम अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
02:43